spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज में ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही को बाइक सवार ने मारी...

गोपालगंज में ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही को बाइक सवार ने मारी टक्कर, पैर टूटा

-

गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक महिला सिपाही को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनका एक पैर टूट गया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही सोनी कुमारी को थावे डीएवी स्कूल के पास बने पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात किया गया था। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वाहनों की जांच चल रही थी, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने नियंत्रण खोते हुए सिपाही को टक्कर मार दी।
हादसे में घायल सोनी कुमारी को तत्काल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
वहीं बाइक सवार युवक भागने की कोशिश में गिर गया, जिसे पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया।
घटना की सूचना मिलने पर लाइन डीएसपी सुबोध सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल सिपाही से मुलाकात कर बेहतर इलाज का आश्वासन दिया।

Previous article
गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के उचकागांव में बच्चों के विवाद को लेकर रविवार को बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान पड़ोस के लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर पिता पुत्र को जख्मी कर दिया। जख्मी पिता-पुत्र को उचकागांव सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी रामाधार महतो ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोस के लोगों से झगड़ा हो गया। इस दौरान पड़ोस के लोगों ने ईंट से हमला कर मेरा व मेरे पुत्र राहुल कुमार का सिर फोड़ दिए। वहीं घटना के बाद पुलिस जख्मी पिता पुत्र का बयान दर्ज कर कार्रवाई करने में जुट गई है।
Next article

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts