spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज में सामान्य प्रेक्षक अमित तोमर ने थावे और कुचायकोट में मतदान...

गोपालगंज में सामान्य प्रेक्षक अमित तोमर ने थावे और कुचायकोट में मतदान प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

-

गोपालगंज, 26 अक्टूबर 2025 — बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर 104 हथुआ विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री अमित तोमर (भा.प्र.से.) ने रविवार को मतदान प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण किया।
पूर्वाह्न में उन्होंने थावे के डीएवी विद्यालय और कुचायकोट के सीबी एसईसी स्कूल में चल रहे मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का अवलोकन किया। इस दौरान मतदान से पूर्व, दौरान और पश्चात किए जाने वाले सभी कार्यों की जानकारी दी गई।
निरीक्षण के दौरान श्री तोमर ने सभी मतदान कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। कर्मियों ने हर्षध्वनि के साथ उनका स्वागत किया और आश्वासन दिया कि वे पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ मतदान कार्य संपन्न करेंगे।
अपराह्न में उन्होंने पुनः थावे डीएवी विद्यालय में सेक्टर पदाधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया और उन्हें उनकी जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों की विस्तार से जानकारी दी।
प्रेक्षक श्री अमित तोमर के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से सभी अधिकारी उत्साहित दिखे और एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और मनोयोग से करेंगे।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts