spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया में पुलिस का ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान’, 567 लोगों और 343...

देवरिया में पुलिस का ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान’, 567 लोगों और 343 वाहनों की हुई जांच

-

देवरिया, 26 अक्टूबर 2025 — पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद पुलिस ने रविवार की सुबह “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया। यह अभियान सुबह 5 बजे से 8 बजे तक चला, जिसका उद्देश्य शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा आमजन के बीच विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा।

इस अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों ने सामुदायिक स्तर पर लोगों से संवाद स्थापित किया, छोटे-मोटे विवादों को मौके पर सुलझाया और मित्र पुलिसिंग की भावना को बढ़ावा दिया।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली गई, तीन सवारी चलाने वालों पर कार्रवाई की गई, मोडिफाइड साइलेंसर वाले दुपहिया वाहनों का चालान किया गया और नाबालिग चालकों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए गए।

पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान जनपद के कुल 27 स्थानों पर चेकिंग की गई, जिसमें 567 व्यक्तियों और 343 वाहनों की जांच की गई। नियमों का पालन न करने वाले 16 वाहनों का चालान भी किया गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे अभियान से सुरक्षा और विश्वास दोनों में मजबूती आती है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि इस तरह के जनहितकारी अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts