spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान, थानों और कार्यालयों में किया श्रमदान

देवरिया पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान, थानों और कार्यालयों में किया श्रमदान

-

देवरिया, 26 अक्टूबर 2025 — पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना तथा पुलिस परिसर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

अभियान के तहत पुलिस कार्यालय, थानों, चौकियों और पुलिस लाइन में बड़े पैमाने पर श्रमदान किया गया। इस दौरान पूरे परिसर की सफाई की गई, वाहनों को क्रमवार व्यवस्थित रूप से लगाया गया और अभिलेखों एवं अन्य संसाधनों को सुव्यवस्थित किया गया।
साथ ही पेड़-पौधों की देखभाल, सूखे पत्तों की सफाई, खर-पतवार की निराई और पौधों की छंटाई कर परिसर को आकर्षक रूप दिया गया। कार्यालयों के फर्नीचर और उपकरणों की भी अच्छी तरह सफाई की गई।

पुलिसकर्मियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।
देवरिया पुलिस की यह पहल स्वच्छता और अनुशासन दोनों का प्रतीक बनी, जिसे सभी ने सराहा।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts