spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया में गैंगस्टर रमाशंकर निषाद की 49 लाख की संपत्ति कुर्क, रुद्रपुर...

देवरिया में गैंगस्टर रमाशंकर निषाद की 49 लाख की संपत्ति कुर्क, रुद्रपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

-

देवरिया, 26 अक्टूबर 2025 — रुद्रपुर थाना पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया। कार्रवाई गैंगलीडर रमाशंकर निषाद उर्फ गेल्हन निषाद पुत्र स्व. भागीरथी निषाद निवासी शिवपुर पड़रही, थाना रुद्रपुर के खिलाफ की गई।
यह कार्रवाई श्रीमान जिलाधिकारी देवरिया के आदेश पर थाना रुद्रपुर पुलिस और राजस्व विभाग की मौजूदगी में की गई।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त रमाशंकर निषाद द्वारा अपराध जगत से अर्जित की गई लगभग 49 लाख 31 हजार रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 14(1) के तहत जब्त किया गया। इसमें शिवपुर पड़रही गांव में 26.81 लाख रुपये की लागत से बने मकान सहित पत्नी उर्मिला देवी के नाम से खरीदी गई कई भूमि संपत्तियां शामिल हैं।

कुर्की की कार्यवाही के दौरान ग्रामवासियों को ढोल-नगाड़े और मुनादी के माध्यम से जानकारी दी गई तथा लाउडस्पीकर से आदेशों का प्रचार-प्रसार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के परिजनों को भी जिलाधिकारी के आदेश से अवगत कराया।

अभियुक्त रमाशंकर निषाद के खिलाफ हत्या, डकैती, अवैध शराब, वन अपराध और गैंगस्टर एक्ट समेत 18 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या की धारा 302, लूट, आर्म्स एक्ट, एससी/एसटी एक्ट और गुण्डा अधिनियम के मामले प्रमुख हैं।

कार्यवाही के दौरान तहसीलदार रुद्रपुर श्री चन्द्रशेखर वर्मा, नायब तहसीलदार अनिल तिवारी, प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर सहित थाना रुद्रपुर के पुलिस अधिकारी और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

देवरिया पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध के विरुद्ध एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में कानून और व्यवस्था को मजबूती मिली है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts