spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeUncategorizedरामसेवक सिंह का मीरगंज में रोड शो, कहा – जनता ने मौका...

रामसेवक सिंह का मीरगंज में रोड शो, कहा – जनता ने मौका दिया तो अधूरे काम पूरे करेंगे

-

गोपालगंज: हथुआ विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी रामसेवक सिंह ने सोमवार को मीरगंज शहर में भव्य रोड शो निकाला। इस दौरान सड़कों पर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया।

रामसेवक सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने तेज रफ्तार से विकास किया है और एनडीए सरकार विकास के प्रति संकल्पित है। उन्होंने भरोसा जताया कि यदि जनता ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया, तो वे क्षेत्र के एक-एक अधूरे कार्य को पूरा करेंगे।

उन्होंने बताया कि उनके पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित कई केंद्रीय मंत्री चुनावी सभाएं कर चुके हैं। वहीं मंगलवार को बिहार सरकार के मंत्री जनक राम और सांसद मनोज तिवारी भी बड़कागांव में चुनावी सभा करेंगे।

रामसेवक सिंह का मुकाबला महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी और मौजूदा विधायक राजेश कुमार से है। पिछली बार रामसेवक सिंह को राजेश कुमार ने हराया था, लेकिन इस बार वे दोबारा मैदान में हैं और जनता के सहयोग पर भरोसा जता रहे हैं।

रोड शो में व्यावसायिक वर्ग की भागीदारी भी देखने को मिली। लोगों ने कहा कि रामसेवक सिंह ने विकास की जो दिशा दी, उसे आगे बढ़ाने के लिए जनता फिर से उन्हें मौका देने के मूड में है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts