spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeUncategorizedदिल्ली धमाके के बाद गोपालगंज में अलर्ट, थावे मंदिर में बम निरोधक...

दिल्ली धमाके के बाद गोपालगंज में अलर्ट, थावे मंदिर में बम निरोधक दस्ते ने चलाया सघन जांच अभियान

-

दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इसी के तहत गोपालगंज जिले में भी पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंगलवार दोपहर पटना से बम निरोधक दस्ता (बी.डी.एस.) की टीम गोपालगंज पहुंची और जिले के प्रसिद्ध सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर परिसर में सघन जांच अभियान चलाया।

बम निरोधक दस्ते ने मंदिर परिसर के चारों ओर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और संदिग्ध वस्तुओं की तलाश में हर कोने का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मंदिर के मुख्य द्वार, पार्किंग क्षेत्र, प्रसाद वितरण स्थल और गर्भगृह के आसपास मेटल डिटेक्टर व स्निफर डॉग की मदद से जांच की। श्रद्धालुओं और पुजारियों से भी पूछताछ की गई।

इसके साथ ही टीम ने थावे जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी जांच अभियान चलाया। प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर और ट्रेनों की तलाशी ली गई। यात्रियों से सहयोग की अपील की गई। हालांकि किसी तरह की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित स्वयं थावे पहुंचे और जांच कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी धार्मिक स्थलों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

एसपी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से दूर रहते हुए शांति बनाए रखने में सहयोग करें।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में जिले के अन्य प्रमुख मंदिरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी बम निरोधक दस्ता व पुलिस की संयुक्त टीम जांच अभियान चलाएगी। यह कार्रवाई दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा की दृष्टि से एक एहतियाती कदम के रूप में देखी जा रही है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts