spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeUncategorizedदेवरिया में गौ-तस्करी के आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनी, भागने के...

देवरिया में गौ-तस्करी के आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनी, भागने के प्रयास में मुठभेड़ में घायल

-

देवरिया जिले में पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर 2025 को थाना बनकटा पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 11 गौवंशीय पशु बरामद किए थे। इस दौरान पुलिस ने दिलीप सोनकर, पुत्र छोटे लाल सोनकर, निवासी परसिया करकटही, थाना खुखुन्दू, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए थे।

हालांकि, 12 नवंबर 2025 को अभियुक्त ने पेट दर्द की शिकायत की, जिस पर पुलिस उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रही थी। रास्ते में दास नरहिया मोड़ के पास उसने वाहन से उतरकर “फ्रेश होने” की बात कही और मौका पाकर उप निरीक्षक की पिस्टल छीन ली।

इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ गौ-तस्करी, अवैध हथियार और पुलिस पर हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही यह भी बताया गया कि पुलिस टीम की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts