spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeUncategorizedAanya Trust ने टीबी मुक्त भारत अभियान में 25 मरीजों को पोषण...

Aanya Trust ने टीबी मुक्त भारत अभियान में 25 मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की

-

जनपद देवरिया में Aanya Trust ने टीबी मुक्त भारत अभियान में 25 मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की

स्वयंसेवी संस्थान, Aanya Trust कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटिया की ओर से प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 25 टीबी मरीजों को गोद लिया गया। यह कार्यक्रम जिला टीबी यूनिट डीटीसी के क्षय रोग विभाग में आयोजित किया गया।इन सभी ने मरीजों को दवाइयों के साथ-साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने और समय-समय पर सहयोग करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में Aanya Trust संस्थान दिल्ली की ओर से सत्येंद्र मिश्रा और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश कुमार की उपस्थिति में सभी 25 मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। इस दौरान टीबी मरीजों को समय पर उपचार, दवा के नियमित सेवन और पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में Aanya Trust संस्थान दिल्ली की ओर से सत्येंद्र मिश्रा (UP स्टेट मैनेजर) , अजय मणि त्रिपाठी,चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, मानधाता सिंह, सुनील कुमार सिंह, उदयभान उपाध्याय, देवेंद्र प्रताप सिंह,मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता वर्षा सिंह ,अनंत कुमार तिवारी और अब्दुल कलाम , सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के संकल्प के साथ सहयोग का आश्वासन दिया।DeoriaNews #TBFreeIndia #TBUnitDTC #HealthUpdate #NutritionSupport #AnanyaTrust #PMTBCampaign #DistrictHealthDepartment #TBPatientsSupport #SocialInitiative

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts