जनपद देवरिया में आज आन्या संस्थान की ओर से प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 25 टीबी मरीजों को गोद लिया गया। यह कार्यक्रम जिला टीबी यूनिट डीटीसी के छः रोग विभाग में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश कुमार की उपस्थिति में सभी 25 मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। इस अवसर पर रेडियो रंग 890.6 एफएम से निदेशक सुमंत कुमार और हेमा ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, मानधाता सिंह, सुनील कुमार सिंह, उदयभान उपाध्याय, देवेंद्र प्रताप सिंह, अनंत कुमार तिवारी और अब्दुल कलाम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के संकल्प के साथ सहयोग का आश्वासन दिया।

