spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeUncategorizedट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, गंभीर रूप से घायल —...

ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, गंभीर रूप से घायल — गोरखपुर रेफर

-

गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान एकडेरवा गांव निवासी नीलम सिंह के रूप में हुई है। वह बाइक से कुचायकोट जा रहे थे, तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक संतोष कुमार ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हादसे का कारण और ट्रक चालक की पहचान को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts