spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
HomeUncategorizedसंविधान दिवस पर डीएवी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को बताए...

संविधान दिवस पर डीएवी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को बताए गए अधिकार और कर्तव्य

-

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोपालगंज के तत्वावधान में आज संविधान दिवस के अवसर पर डी.ए.वी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोपालगंज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को संविधान, मौलिक अधिकार, कर्तव्य और शिक्षा के अधिकार अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल मधुसूदन तिवारी ने छात्राओं को संविधान की भूमिका, प्रस्तावना पाठन, अधिकारों और कर्तव्यों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संविधान केवल कानून नहीं, बल्कि देश की आत्मा है, जिसे समझना हर नागरिक का कर्तव्य है।

असिस्टेंट एलएडीसी आकांक्षा तिवारी ने भी छात्राओं को शिक्षा के अधिकार अधिनियम सहित संविधान संबंधी विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और कई महत्वपूर्ण प्रश्न भी पूछे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार, शिक्षक बृज किशोर, अन्य शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को कानून और संविधान के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग करना रहा।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts