spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
HomeUncategorizedदेवरिया में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत छात्राओं व महिलाओं को किया...

देवरिया में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत छात्राओं व महिलाओं को किया गया जागरूक — हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

-

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत देवरिया पुलिस द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में 26 नवंबर 2025 को विभिन्न स्थानों पर मिशन शक्ति टीमों ने पहुँचकर छात्र-छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

थाना भलुअनी की मिशन शक्ति टीम — उपनिरीक्षक वीरेंद्र चौहान और महिला आरक्षी प्रियंका मौर्या ने सर आरबीएम इंटर कॉलेज, सोनखरिका में विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे—
112 (आपातकालीन सेवा),
181 (महिला हेल्पलाइन),
1090 (वुमेन पावर लाइन),
1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन),
1076 (सीएम हेल्पलाइन),
102 एवं 108 (स्वास्थ्य एवं एंबुलेंस सेवा),
1930 (साइबर हेल्पलाइन)
आदि के बारे में जागरूक करते हुए इनके उपयोग और महत्व की विस्तार से जानकारी दी।

इसी क्रम में थाना भटनी की मिशन शक्ति टीम — उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश दुबे, कांस्टेबल योगेंद्र यादव और महिला आरक्षी नन्दिनी द्वारा ग्राम पिपरा विट्ठल में बालिकाओं एवं महिलाओं को इन सभी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया और उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक एवं निडर रहने का संदेश दिया गया।

इसके अलावा जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को पंपलेट वितरित किए तथा सुरक्षा संबंधी सरकारी सेवाओं से अवगत कराते हुए सतर्क रहने की अपील की।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts