spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: चनावे मंडल कारा में तड़के डीएम–एसपी की छापेमारी, सीसीटीवी बंद मिले;...

गोपालगंज: चनावे मंडल कारा में तड़के डीएम–एसपी की छापेमारी, सीसीटीवी बंद मिले; मोबाइल और 15 हजार नकद बरामद

-

गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र स्थित चनावे मंडल कारा में मंगलवार तड़के डीएम पवन कुमार सिन्हा और एसपी अवधेश दीक्षित के नेतृत्व में टीम ने औचक छापेमारी की। तलाशी के दौरान जेल के विभिन्न वार्डों में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए, जिस पर डीएम ने जेल अधीक्षक को फटकार लगाई। जांच में एक मोबाइल फोन और करीब 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
अधिकारी वार्डों में जाकर महिला कैदियों से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि मंडल कारा पूरी तरह सुरक्षित होना चाहिए, क्योंकि यहां कई प्रकार के अपराधी और आरोपी बंद रहते हैं। उन्होंने कैमरों को तुरंत दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts