गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के सबेया गांव में मंगलवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि पड़ोस के लोगों ने हरिनाथ साह के घर के पास पहुंचकर गाली-गलौज किया। विरोध करने पर उन पर लाठी-डंडे और फरसा से हमला कर दिया गया। हमले में हरिनाथ साह, धर्मेंद्र साह, सूरज साह, शारदानंद साह समेत एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने सभी घायलों को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
गोपालगंज: सबेया गांव में आपसी विवाद पर दो पक्षों में भिड़ंत, एक ही परिवार के पांच लोग फरसा और लाठी-डंडे से घायल
-

