गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान सोमवार रात गोरखपुर में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार, खजुरिया गांव निवासी सुभाष प्रसाद रविवार को बाइक से जा रहे थे तभी स्कार्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया। गोरखपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

