spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज : आपसी विवाद में युवक पर टांगी से हमला, घायल गोरखपुर...

गोपालगंज : आपसी विवाद में युवक पर टांगी से हमला, घायल गोरखपुर रेफर

-

गोपालगंज। कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलुआ टोला बखरी गांव में आपसी विवाद के दौरान कुछ युवकों ने एक युवक पर टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को स्थानीय स्तर से इलाज के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा, वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बलुआ टोला बखरी गांव निवासी सतेंद्र यादव का उसके पड़ोसियों से किसी विवाद को लेकर कहा सुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए टांगी से हमला कर दिया। हमले में सतेंद्र यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद उसे पहले कुचायकोट सीएचसी लाया गया। वहां से डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और आरोपितों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts