spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, लूट की बाइक और नकदी के...

देवरिया : रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, लूट की बाइक और नकदी के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

-

देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के दिशा-निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 438/2025 (धारा 309(6) बीएनएस) से संबंधित मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान रोहित यादव पुत्र रामअशीष यादव निवासी जंगल आराजी अमौनी, विशाल यादव पुत्र गोपाल यादव निवासी जंगल आराजी अमौनी और शिवम यादव पुत्र शेषनाथ यादव निवासी अमौनी खास, थाना रुद्रपुर के रूप में हुई है। मुखबिर की सूचना पर आज 03 दिसंबर 2025 को रुद्रपुर-डाला मार्ग पर लखनाघाट मोड़ के पास से दबिश देकर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लूट की एक हीरो सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल (UP 52 AK 0884) और 1990 रुपए बरामद किए गए।

उल्लेखनीय है कि 02 दिसंबर 2025 को वादी विनय कुमार गुप्ता द्वारा थाना रुद्रपुर में तहरीर देकर बताया गया था कि उनके यहां कार्यरत उमेश कुशवाहा अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे थे, तभी अमौनी मोड़ के पास मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर उनसे बाइक और पैसे लूट लिए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।

बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts