देवरिया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में बुधवार 03 दिसंबर 2025 को जनपद में जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। थाना बरियारपुर की मिशन शक्ति टीम की उपनिरीक्षक दीपमंजरी पाण्डेय, आरक्षी मिथिलेश पाल, आरक्षी सशिल दीक्षित, महिला आरक्षी प्रीति चौरसिया और महिला आरक्षी गुंजन सिंह ने आदर्श नारायण शाही इंटर कॉलेज बरियारपुर में छात्राओं को मिशन शक्ति के उद्देश्य और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
टीम ने छात्राओं को डॉयल-112, हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित अन्य सेवाओं के बारे में जागरूक किया।
इसी क्रम में थाना मईल की मिशन शक्ति टीम उपनिरीक्षक रामअवध, आरक्षी पंकज कुमार गौड़ और महिला कांस्टेबल उपासना मिश्रा ने बीजीएम इंटर कॉलेज भागलपुर में एनसीसी की छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग और महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इसके अतिरिक्त जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों एवं धार्मिक स्थानों पर मौजूद महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर डॉयल-112, 181, 1090, 1098, 1076, 102, 108 आदि सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस विभाग ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सहायता प्राथमिकता में है तथा ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

