spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशतिघरा मराछी बांध पर राजगीर से बाइक और मोबाइल लूट

तिघरा मराछी बांध पर राजगीर से बाइक और मोबाइल लूट

-

एकौना। राप्ती नदी किनारे तिघरा मराछी बांध पर बुधवार की रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने राजगीर मिस्त्री से बाइक और मोबाइल लूट लिया। गोरखपुर जनपद के झगहा थाना क्षेत्र रानापार निवासी राहुल विश्वकर्मा बड़हलगंज में राजमिस्त्री का काम कर देर शाम घर लौट रहे थे। राप्ती पुल पार करने के बाद लगभग रात 10 बजे तिघरा मराछी बांध के पास बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट की और बाइक तथा मोबाइल लेकर गोरखपुर की ओर फरार हो गए।

सूचना पर सीओ हरिराम यादव और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए हैं और जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts