spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअश्लील गीत के विरोध पर कॉलेज संचालक से मारपीट, दो घायल

अश्लील गीत के विरोध पर कॉलेज संचालक से मारपीट, दो घायल

-

सलेमपुर। मझौलीराज कस्बे के एक इंटर कॉलेज में रुकी बरात में अश्लील गीत बजाने से मना करने पर विवाद हो गया, जिसके दौरान मारपीट में कॉलेज संचालक सहित दो लोग घायल हो गए। वार्ड नंबर चार निवासी छोटे लाल यादव की बेटी की शादी के लिए बरातियों के ठहरने की व्यवस्था पास के एक इंटर कॉलेज में की गई थी। देर रात आर्केस्ट्रा पर अश्लील गीत बज रहे थे और कुछ लोग नाच रहे थे। सूचना पर कॉलेज संचालक विजय शंकर यादव पहुंचे और आपत्ति जताई, जिस पर मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट की।

कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts