गोबराई खास गांव में युवक को बुलाकर बागीचे में ले जाकर मारपीट करने और चप्पल पर थूक कर चटवाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दो नाबालिगों को समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। मामला इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर उजागर हुआ।
पीड़ित अभिषेक विश्वकर्मा की मां की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभय यादव और मुकेश को हिरासत में लिया। अभय यादव के पास से एक तमंचा बरामद हुआ, जिस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। अभय पर आर्म्स एक्ट तथा मुकेश पर मारपीट की धारा में कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में एसआई रिद्दवन सिंह और अन्य जवान शामिल रहे।

