spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपुरानी दीवार ढहने से मजदूर की मौत, सुरक्षा जागरूकता पर सवाल

पुरानी दीवार ढहने से मजदूर की मौत, सुरक्षा जागरूकता पर सवाल

-

गौरीबाजार। देवतहां गांव में पुरानी दीवार तोड़ते समय अचानक जर्जर दीवार टूटकर गिर गई, जिससे नीचे दबकर 56 वर्षीय मजदूर कपिल देव निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। वह करीब 20 दिन से पुराने मकान की दीवार और नींव तोड़ने का कार्य कर रहे थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे स्वजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।

गौरीबाजार पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटे और तीन विवाहित बेटियां हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी दीवारों के ध्वस्तीकरण के दौरान सुरक्षा के प्रति जागरूकता की कमी बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन रही है, जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts