spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशभरण-पोषण विवाद में न्यायालय परिसर में दो वकील घायल

भरण-पोषण विवाद में न्यायालय परिसर में दो वकील घायल

-

भरण-पोषण के केस में मां के पक्ष में पेश हो रहे अधिवक्ताओं से नाराज बेटे ने न्यायालय परिसर में दो वकीलों पर हमला कर दिया। हमले में एक अधिवक्ता के सिर में गंभीर चोट और दूसरे के चेहरे पर गहरी चोटें आईं। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर हमलावर को पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, परिवार न्यायालय में चल रहे विवाद में बुधवार को सुनवाई के दौरान राधिका देवी और उनका बेटा पवन अधिवक्ता वाचस्पति पांडेय पर अचानक टूट पड़े। कड़े से हमला कर उन्हें घायल किया गया। बीच बचाव में आए अधिवक्ता दीपक उपाध्याय भी घायल हो गए।

न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की और आरोपित को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया। जिला बार एसोसिएशन ने घटना को निंदनीय बताया और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts