spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजसंदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल...

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच में जुटी

-

गोपालगंज। मांझागढ़ थाना क्षेत्र के सरेया अख्तियार गांव में बुधवार शाम संदिग्ध हालात में एक युवती की मौत ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी। मृतका की पहचान पूजा कुमारी, पत्नी स्वर्गीय सीताराम मांझी की पुत्री के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के बीच युवती की मौत को लेकर आत्महत्या या हत्या की आशंका को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूजा के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है और घर में वृद्ध मां तथा एक मंदबुद्धि छोटा भाई सहित तीन सदस्य रहते हैं। पोस्टमार्टम के दौरान परिवार का कोई सदस्य अस्पताल नहीं पहुंचा, सिर्फ रिश्तेदार मौजूद थे। स्थानीय चौकीदारों की मदद से पुलिस ने पोस्टमार्टम की औपचारिकता पूरी की। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts