spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजफरार आरोपितों के घर इश्तिहार चिपकाया, समर्पण की अपील

फरार आरोपितों के घर इश्तिहार चिपकाया, समर्पण की अपील

-

गोपालगंज। बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव में मारपीट के पुराने मामले में फरार चल रहे तीन आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की। गुरुवार को पुलिस टीम ने ढोल-नगाड़े के साथ गांव पहुंचकर आरोपित दशरथ यादव, प्रदीप उर्फ बाबा और राजन यादव के घरों पर इश्तिहार चिपकाए तथा परिजनों से समर्पण कराने की अपील की।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी लंबे समय से फरार हैं और न्यायालय से इश्तिहार जारी होने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। दारोगा सुवंश कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान गांव में पुलिस की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts