spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजहाईवे पर खड़ी ट्रॉली से अपाची बाइक की टक्कर, दो की मौत,...

हाईवे पर खड़ी ट्रॉली से अपाची बाइक की टक्कर, दो की मौत, एक पटना रेफर

-

जगदीशपुर। थाना क्षेत्र के झाखरा मुख्य मार्ग पर बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक आर्केस्ट्रा देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में हाईवे के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी अपाची बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई।

हादसे में मझरिया कीसुन वार्ड नंबर 14 निवासी ध्रुप महतो के 20 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार एवं सियरही मठिया वार्ड नंबर 9 निवासी सरल साह के 19 वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हरिश्चंद्र महतो के 21 वर्षीय पुत्र रविरंजन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया है।

दुर्घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। थाना अध्यक्ष सौरव कुमार ने बताया कि तीनों युवक देर रात झाखरा बाजार से आर्केस्ट्रा देखकर लौट रहे थे, तभी अचानक बाइक ट्रॉली से टकरा गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts