spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज:भारत शुगर मिल सिधवलिया में वैदिक विधि से गन्ना पेराई सत्र का...

गोपालगंज:भारत शुगर मिल सिधवलिया में वैदिक विधि से गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ

-

गोपालगंज। जिले के सिधवलिया स्थित भारत शुगर मिल में वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ गन्ना पेराई सत्र का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डीएम पवन कुमार सिन्हा और एडीएम राजेश्वरी पांडेय ने विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद पारंपरिक रूप से डोंगा में गन्ना डालकर पेराई प्रक्रिया की शुरुआत की गई।

मिल प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि इस वर्ष 55 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य तय किया गया है, जिसे पूरा करने को लेकर प्रबंधन आशान्वित है। मिल प्रशासन ने बताया कि आधुनिक संसाधनों के साथ कार्य प्रक्रियाओं को बेहतर बनाते हुए इस लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।

शुभारंभ के मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। अधिकारियों और मिल प्रबंधन ने किसानों के सहयोग और सहभागिता को इस पेराई सत्र की सफलता की मुख्य कड़ी बताया। किसानों ने भी बेहतर पेराई और समय पर भुगतान को लेकर उम्मीद जताई।

Gopalganj News, Sugar Mill News, Agriculture Update, Ganna Perai Start, Local News Gopalganj

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts