गोपालगंज। कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा गांव के समीप एनएच 27 पर शुक्रवार को एक गंभीर सड़क हादसे में बाइक सवार महिला ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गई। घायल महिला की पहचान सासामुसा बाजार निवासी नवल सिंह की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ बाइक से सिरिसिया गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान अचानक सामने आए ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। परिजन और पुलिस घटना की जानकारी जुटाने में लगे हैं।

