spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
HomeUncategorizedगोपालगंज:आर्केस्ट्रा पर ठुमके लगाते दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने पर सवालों की...

गोपालगंज:आर्केस्ट्रा पर ठुमके लगाते दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने पर सवालों की बौछार

-

गोपालगंज। जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी भोजपुरी गानों की धुन पर आर्केस्ट्रा नर्तकी के साथ ठुमके लगाते और हवा में पैसा उड़ाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो किसी कार्यक्रम के दौरान बनाया गया बताया जा रहा है, जो मंच से रिकॉर्ड होकर इंटरनेट पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आते ही लोगों ने पुलिस की कार्यशैली और अनुशासन पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस पर होती है, वहीं ऐसे वीडियो पुलिस की छवि को धूमिल करते हैं।

हालांकि इस मामले में अब तक पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वीडियो वायरल होने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेकर क्या संदेश दे रहे हैं।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts