spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
HomeUncategorizedदेवरिया:लार सीएचसी में स्थापित होगा ऑक्सीजन प्लांट, 20 लाख से अधिक लागत...

देवरिया:लार सीएचसी में स्थापित होगा ऑक्सीजन प्लांट, 20 लाख से अधिक लागत की परियोजना शीघ्र शुरू

-

लार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने अपने विवेकाधीन कोष से इसके लिए धनराशि स्वीकृत की है। यह पहल कोरोना अवधि के दौरान ऑक्सीजन की कमी से उत्पन्न समस्याओं और स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से जारी मांग को पूरा करेगी। उल्लेखनीय है कि उस दौरान ऑक्सीजन के अभाव में मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा था। प्रतिदिन लगभग 300 से 400 मरीज ओपीडी में आते हैं, जिनमें गंभीर स्थिति वाले रोगियों को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।

सूत्रों के अनुसार वेल कंपनी द्वारा निर्मित यह प्लांट 20 लाख रुपये से अधिक लागत का होगा तथा प्रति मिनट 500 लीटर की क्षमता के साथ 50 से अधिक बेड वाले अस्पताल की आवश्यकता पूर्ण करने में सक्षम होगा। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता एवं अवर अभियंता की टीम ने सीएचसी का निरीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षक बीबी सिंह ने बताया कि सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और निविदा प्रक्रिया के बाद प्लांट स्थापना का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts