spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया:कोतवाली पुलिस ने दिखाई मानवीय संवेदना, परिजनों द्वारा इंकार के बाद मृतक...

देवरिया:कोतवाली पुलिस ने दिखाई मानवीय संवेदना, परिजनों द्वारा इंकार के बाद मृतक का कराया अंतिम संस्कार

-

कोतवाली पुलिस ने दिखाई मानवीय संवेदना, परिजनों द्वारा इंकार के बाद मृतक का कराया अंतिम संस्कार

देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में देवरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक ऐसे मृतक का अंतिम संस्कार कराया, जिसका शव लेने से परिजनों ने इंकार कर दिया था। मामला थाना बरहज क्षेत्र से संबंधित है, जहां छपरा नटुआ निवासी रामनक्षत्र उपाध्याय को घायल अवस्था में 28 नवंबर को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 05 दिसंबर को उनकी मृत्यु हो गई।

नियमित प्रक्रिया के तहत पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा कराते हुए परिजनों को सूचना दी गई, लेकिन परिजनों ने मृतक द्वारा अपनी संपत्ति बेच देने का हवाला देते हुए शव लेने और अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। शव-परीक्षण के बाद जब शव घर भेजा गया, तब भी परिजनों ने अंतिम क्रिया करने में असहमति जताई।

ऐसी स्थिति में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विनोद कुमार सिंह ने मानवीय पहल करते हुए मृतक के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई। मुक्तिमार्ग सेवा संस्थान, गौरा कटईलवा बरहज की सहायता से धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार मृतक का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराया गया।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts