देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों द्वारा “मिशन शक्ति फेज-5.0” और “शक्ति दीदी अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न सरकारी सहायता नंबरों की जानकारी दी गई।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम की महिला आरक्षी आशा सरोज और आरक्षी अंकिता तिवारी ने श्री हरिनारायण इंटरमीडिएट कॉलेज पिपरा मदन गोपाल में छात्राओं को डॉयल-112, हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 जैसे नंबरों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया।
इसी क्रम में रुद्रपुर थाना क्षेत्र में उपनिरीक्षक अंकित यादव और महिला कांस्टेबल कंचन यादव ने रामजी सहाय पीजी कॉलेज की छात्राओं को महिला सुरक्षा, सहायता सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों के महत्व से अवगत कराया।
साथ ही सभी थानों की एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर पंपलेट वितरित कर बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा संबंधी सरकारी संसाधनों की जानकारी प्रदान की गई।

