Date – 06 दिसंबर 2025
देवरिया। ह्यूमना पीपल टू पीपल इंडिया की स्वास्थ्य सेतु परियोजना के अंतर्गत रामपुर कारखाना ब्लॉक के बरईपुर मंगल राय गाँव में शनिवार को ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 70 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया और गाँव-गाँव जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
रैली के आयोजन में आशा दीदी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन अनुपमा पांडे द्वारा किया गया, जबकि सोनम जायसवाल, जटा भूषण समेत गाँव की अनेक महिलाएँ उपस्थित रहीं।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक करना और स्वयं परीक्षण (Self Examination) की सही प्रक्रिया की जानकारी देना था, ताकि बीमारी की पहचान शुरुआती चरण में हो सके तथा समय पर उपचार शुरू किया जा सके। जागरूकता रैली के दौरान प्रतिभागी महिलाओं ने नारे लगाकर संदेश को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

