spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया:विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति की बैठक, विभागीय योजनाओं और आवेदनों...

देवरिया:विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति की बैठक, विभागीय योजनाओं और आवेदनों के निस्तारण की समीक्षा

-

देवरिया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति ने विकास भवन के गांधी सभागार में जनपद के विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं, प्रगति और आवेदनों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति किरण पाल कश्यप ने की।

बैठक की शुरुआत अधिकारियों से परिचय के साथ हुई। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सभापति किरण पाल कश्यप का स्वागत पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया।

बैठक में सरकार के गठन से अब तक जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए पत्रों पर विभागवार की गई कार्रवाई की गहन समीक्षा की गई। पुलिस, राजस्व, चिकित्सा, पंचायती राज, सिंचाई, बेसिक शिक्षा, विद्युत, कृषि, पूर्ति, पशुपालन और चकबंदी सहित विभिन्न विभागों में प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।

सभापति किरण पाल कश्यप ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का निस्तारण समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए तथा इसकी जानकारी माननीय सदस्यों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगली बैठक में वर्ष 2022 से 2025 तक जनप्रतिनिधियों के पत्रों की संख्या, निस्तारण की प्रगति तथा सदस्यों को अवगत कराने की स्थिति—इन तीनों बिंदुओं पर विभाग पूरी तैयारी के साथ उपस्थित हों।

इस अवसर पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने समिति को आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों का पालन अक्षरशः किया जाएगा।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts