spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज:एनएच-27 पर भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से बाइक-सवार महिला की...

गोपालगंज:एनएच-27 पर भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से बाइक-सवार महिला की मौत, पति गंभीर

-

गोपालगंज। मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भडकुईया गांव के पास एनएच-27 पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक-सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि दंपत्ति अपनी बेटी के घर से लौट रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से घायल पति को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मृतका की पहचान भडकुईया गांव निवासी 50 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्ट-मॉर्टम के लिए भेजा और कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts