spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज:बाजारों में जाम से राहत को प्रशासन सख्त, सड़क किनारे वाहनों पर...

गोपालगंज:बाजारों में जाम से राहत को प्रशासन सख्त, सड़क किनारे वाहनों पर होगी चालान कार्रवाई

-

मांझागढ़ (गोपालगंज)। बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन लग रहे जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। मांझागढ़ में बाइक चालकों और अन्य वाहन संचालकों द्वारा सड़क के बीच या किनारे लंबे समय तक वाहन खड़ा करने से बाजार में घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार ने शनिवार को मांझागढ़ बाजार में सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया और लोगों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कोई भी निर्धारित समय से अधिक सड़क पर बाइक या वाहन खड़ा करता पाया गया, तो उसका चालान काटा जाएगा।

इसी प्रकार कोइनी बाजार में भी सड़क किनारे बाइक खड़ी कर घंटों खरीदारी करने की प्रवृत्ति के कारण प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे आम लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन ने कोइनी बाजार क्षेत्र में भी नियम लागू करते हुए लोगों से सड़क को अवरुद्ध न करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना सभी की जिम्मेदारी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts