spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज:सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, सबेया एयरपोर्ट...

गोपालगंज:सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, सबेया एयरपोर्ट की बोली प्रक्रिया शुरू करने और गंडक तटबंध को एनएच घोषित करने की मांग

-

गोपालगंज। माननीय सांसद सह जेडी(यू) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सुमन ने सबेया एयरपोर्ट के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर एयरपोर्ट की बिडिंग प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है। इसके साथ ही यूपी के सिसवा से लेकर सोनपुर तक गंडक नदी के सारण तटबंध को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का भी प्रस्ताव रखा गया। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री ने गोपालगंज के विकास से जुड़े इन दोनों मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है।

सांसद के प्रयासों से सबेया एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, हालांकि औपचारिक शिलान्यास प्रक्रिया अभी शेष है। उन्होंने बताया कि घरेलू उड़ान सेवा शुरू करने की दिशा में तैयारी जारी है और यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो अगले वित्तीय वर्ष में निर्माण कार्य प्रारंभ हो सकता है। रक्षा मंत्रालय की ओर से भी एयरपोर्ट संचालन के लिए सकारात्मक पहल की जा रही है और इस परियोजना को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘उड़ान योजना’ में शामिल किया गया है।

डॉ. सुमन ने कहा कि गोपालगंज और सीवान के लगभग डेढ़ लाख लोग खाड़ी देशों सहित मस्कट, ओमान, सऊदी, ईरान, बहरीन और दुबई में काम कर रहे हैं। ऐसे में घरेलू उड़ान सेवा शुरू होने से प्रवासी लोगों को सुविधा मिलेगी, कारोबार में बढ़ोतरी होगी और सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सबेया एयरपोर्ट शुरू होने से क्षेत्रीय विकास को एक नई गति मिलेगी।

 

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts