spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: साइबर क्राइम टीम की बड़ी सफलता, ऑनलाइन फ्राड के 60,000 रुपये...

देवरिया: साइबर क्राइम टीम की बड़ी सफलता, ऑनलाइन फ्राड के 60,000 रुपये पीड़ित के खाते में वापस

-

देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मदनपुर थाना की साइबर क्राइम टीम ने ऑनलाइन फ्राड का शिकार हुए पीड़ित को 60,000 रुपये वापस दिलाए। ग्राम जमीरा निवासी अभयनंदन तिवारी की मोबाइल 17 अक्टूबर 2025 को गुम हो गई थी, जिसके बाद उनके बैंक खाते से 60,000 रुपये ऑनलाइन निकाल लिए गए थे। पीड़ित द्वारा थाना पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर साइबर टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए 18 नवंबर 2025 को पूरी धनराशि को पीड़ित के खाते में वापस करा दिया।

देवरिया पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने बैंक से संबंधित ओटीपी, पासवर्ड तथा अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। लुभावने ऑफर, अनजान लिंक, एप्लिकेशन और कॉल के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी से सावधान रहें। साइबर क्राइम का उद्देश्य लोगों की जागरूकता बढ़ाना और आर्थिक अपराधों पर रोक लगाना है।

यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। जागरूक रहें, सतर्क रहें और साइबर अपराध से बचें।

 

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts