spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: पुलिस का बैंक चेकिंग अभियान, बैंकों, एटीएम और पेट्रोल पंपों की...

देवरिया: पुलिस का बैंक चेकिंग अभियान, बैंकों, एटीएम और पेट्रोल पंपों की की गई सघन जांच

-

देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से आज 06 दिसंबर 2025 को देवरिया पुलिस द्वारा व्यापक बैंक चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों और थानाध्यक्षों ने टीम बनाकर अपने-अपने क्षेत्र में स्थित बैंकों, एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्रों तथा पेट्रोल पंपों पर सघन जांच की।

अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा का माहौल बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण और अपराध की रोकथाम सुनिश्चित करना था। थाना लार के उप-निरीक्षक नंदकुमार यादव ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न बैंकों और एटीएम स्थल का निरीक्षण किया। बैंक परिसर में सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।

इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में बैंक, एटीएम और ग्राहक सेवा केंद्रों के साथ-साथ पेट्रोल पंपों की भी जांच की गई। पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि इन संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें और किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि सामने न आए।

देवरिया पुलिस का कहना है कि जनमानस की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अभियान समय-समय पर आगे भी जारी रहेंगे।

 

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts