spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: श्रीरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की 10 बाइक मॉडिफाई कर...

देवरिया: श्रीरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की 10 बाइक मॉडिफाई कर शराब तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के 3 तस्कर गिरफ्तार

-

देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत देवरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना श्रीरामपुर पुलिस टीम ने बिहार के सीवान से जुड़े 3 अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को चोरी की मोटरसाइकिलों को मॉडिफाई कर तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 10 चोरी की मोटरसाइकिल, मॉडिफाइड टंकियां, फर्जी नंबर प्लेट और 31.68 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

गिरफ्तार तस्करों में सुदामा सिंह, नितेश कुमार और राजकुमार शाह शामिल हैं। यह सभी चोरी की मोटरसाइकिलों की टंकी और सीट को मॉडिफाई कर उनमें शराब की तस्करी करते थे। पुलिस ने OFFICERS CHOICE, 8 PM, ROYAL STAG, BLENDERS PRIDE और MAGIC MOMENTS ब्रांड की कुल 63 पाउच एवं 28 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपये और बरामद मोटरसाइकिलों की कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई गई है।

थाना श्रीरामपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बंगरुआ स्थित कंपोजिट शराब दुकान के पीछे छापेमारी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। तस्करों के खिलाफ थाना श्रीरामपुर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts