देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु जनपद की सभी एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों द्वारा आज 06 दिसंबर 2025 को मिशन शक्ति फेज 5.0 एवं शक्ति दीदी अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और पंपलेट वितरित किए गए।
थाना भाटपाररानी की मिशन शक्ति टीम ने कस्बा क्षेत्र में पहुंचकर डायल 112, हेल्प लाइन 181, वुमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सीएम हेल्पलाइन 1076, वन स्टॉप सेंटर 181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एंबुलेंस सेवा 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य आवश्यक नंबरों के बारे में जागरूकता बढ़ाई। इसी प्रकार थाना बरियारपुर की टीम ने भड़सरा में महिलाओं और किशोरियों को उपरोक्त हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग की जानकारी देते हुए सतर्क और आत्मनिर्भर रहने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान जिले भर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने, किसी भी आपात स्थिति में उपलब्ध सरकारी सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पुलिस ने पंपलेट वितरण के साथ सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थलों पर भी संवाद स्थापित किया।

