बरेजी गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा उस समय हो गया जब घर के दरवाजे के सामने अलाव के पास बैठी 69 वर्षीय घवाना देवी पत्नी स्व. अभिनंदन गौड़ को पिकअप चालक ने रौंद दिया। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

परिजनों के अनुसार चालक पिकअप वाहन को घर के पास खड़ा कर रहा था, तभी अचानक वृद्धा उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद महिला की बहू बेहोश हो गई। वहीं गुजरात में नौकरी करने वाला उनका इकलौता बेटा सूचना मिलते ही घर के लिए रवाना हो गया है। पुलिस ने चालक और पिकअप वाहन को हिरासत में ले लिया है।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी चालक के विरुद्ध मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है।