गोपालगंज। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन गोपालगंज द्वारा निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग के माध्यम से अभ्यर्थियों के लिए एक दिवसीय फैसिलिटेशन–सह–प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे DPRC, गोपालगंज में संपन्न हुआ।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य उम्मीदवारों को निर्वाचन व्यय से जुड़े नियम, दिशानिर्देश तथा अंतिम व्यय समाधान जमा करने की प्रक्रिया के बारे में स्पष्ट और व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण में अभ्यर्थियों को व्यय लेखा संधारण की विधि, आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करने की प्रक्रिया और निर्धारित समय सीमा के अंदर अंतिम समाधान जमा करने की जानकारी दी गई।
व्यय अनुश्रवण कोषांग के विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों को मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट, व्यय सीमा, अनुमन्य व्यय मद, ऑनलाइन पोर्टल पर व्यय रिपोर्टिंग और सत्यापन प्रक्रिया पर विस्तार से अवगत कराया। साथ ही प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।
प्रशासन का कहना है कि यह प्रशिक्षण निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और शुचिता सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही सभी अभ्यर्थियों को समय पर व्यय समाधान जमा करने के निर्देश दिए गए, अन्यथा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

