spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: ट्रैक्टर के रोटर की चपेट में आने से किशोर की मौत

गोपालगंज: ट्रैक्टर के रोटर की चपेट में आने से किशोर की मौत

-

गोपालगंज। जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के चमारीपट्टी गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के खुटवनिया गांव निवासी रमेश तिवारी के बेटे पुष्कर कुमार के रूप में हुई है। किशोर अपनी बहन के घर मिलने गया था, जहां खेत में रोटर से जुताई के दौरान यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार खेत में ट्रैक्टर से रोटर चल रहा था। इसी दौरान रोटर के पास एक झोला फंसता नजर आया, जिसे हटाने के लिए किशोर आगे बढ़ा। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह रोटर की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजन पुष्कर को मॉडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मॉडल अस्पताल में पोस्टमार्टम की सुविधा नहीं होने पर परिजन शव लेकर अपने घर लौट गए। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

 

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts