देवरिया। भटनी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय अमवा में आज एसआईआर फॉर्म भरने का कार्य संपन्न हुआ। फॉर्म भरने की प्रक्रिया के दौरान बीएलओ राजेश्वर तिवारी ने आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन करते हुए फॉर्म भरवाने की जिम्मेदारी निभाई। उनके साथ सहयोगी मनु भी उपस्थित रहे और पूरे कार्य में सहयोग प्रदान किया।
विद्यालय परिसर में एसआईआर फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। स्थानीय नागरिकों एवं अभिभावकों ने निर्धारित क्रम के अनुसार पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए और अपनी जानकारी प्रस्तुत की।

