देवरिया। मईल थाना क्षेत्र के एक स्थानीय गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मईल निवासी दुर्गा देवी पत्नी विनायक यादव की तहरीर पर सुनीता देवी, रंजन देवी, किरन और प्रभावती के खिलाफ आरोप दर्ज किए गए।
थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

