देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरेजी गांव में सुबह अलाव सेंक रही 69 वर्षीय घवाना देवी की तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना सुबह करीब आठ बजे हुई, जिसमें घवाना देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर सोमवार शाम परिजनों को सौंप दिया।
घटना के समय घवाना देवी का इकलौता बेटा सत्येंद्र गोड़ गुजरात में था। सूचना मिलते ही वह गांव के लिए रवाना हुआ, लेकिन मंगलवार दोपहर तक नहीं पहुंच पाया। बहू चांदनी देवी के अनुरोध पर पटीदारों की मौजूदगी में मंगलवार दोपहर बरहज सरयू तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटा बुधवार देर शाम तक गांव पहुंचेगा।
एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

