उप निदेशक कृषि ने बताया कि पीएम-कुसुम योजना के तहत सोलर पम्प की ऑनलाइन बुकिंग 26 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक विभागीय पोर्टल पर की जा सकती है। इसके लिए किसान का पंजीकरण दर्शन पोर्टल-1 पर अनिवार्य है। बुकिंग “बुकिंग करें” लिंक से ऑनलाइन होगी और ₹5000 टोकन मनी जमा करनी होगी।
पोर्टल पर 2 एचपी और 3 एचपी सोलर पम्प का लक्ष्य प्रदर्शित रहेगा। किसान सीएससी या सहज जन सेवा केंद्र से आधार या पंजीकरण संख्या द्वारा अपनी आवश्यकता के अनुसार पम्प चुन सकते हैं। नए किसान दर्शन पोर्टल-2 पर पंजीकरण कर सत्यापन के बाद बुकिंग कर सकेंगे। चयन ई-लाटरी प्रणाली से किया जाएगा।
पम्प आवंटन के लिए कृषक के पास क्रियाशील बोरिंग होना जरूरी है। बोरिंग और जलस्तर के आधार पर 2, 3, 5, 7.5 और 10 एचपी पम्प का चयन किया जाएगा। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय से टोकन मनी जमा कर बुकिंग सुनिश्चित करें।

