spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: रबी सीजन के लिए खाद आपूर्ति पर्याप्त, धान खरीद जारी

देवरिया: रबी सीजन के लिए खाद आपूर्ति पर्याप्त, धान खरीद जारी

-

सीडीओ प्रत्यूष पाण्डेय ने बताया कि रबी सीजन के लिए जनपद में यूरिया, डीएपी और एनपीके उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है। अब तक यूरिया 13099 एमटी, डीएपी 12928 एमटी और एनपीके 7314 एमटी का वितरण किया जा चुका है। सहकारी और निजी बिक्री केंद्रों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा निरंतर आपूर्ति जारी है।
उन्होंने सभी विक्रय केंद्रों को रेट बोर्ड और स्टॉक बोर्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए। अनियमितता पाई जाने पर कार्रवाई की जाएगी। किसानों से अपील की गई है कि उर्वरक खरीदते समय आधार कार्ड साथ रखें और पीओएस मशीन के माध्यम से ही खरीद सुनिश्चित करें। किसी भी समस्या की स्थिति में नियंत्रण कक्ष नंबरों पर सूचना देने की सलाह दी गई है।
धान खरीद जनपद के 107 केंद्रों पर जारी है। अब तक 1785 किसानों से 7778.298 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। धान विक्रय के लिए fcs.up.gov.in पर पंजीकरण अनिवार्य है। समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है, साथ ही 20 रुपये प्रति कुंतल अतिरिक्त भुगतान भी दिया जाएगा। समस्या होने पर किसान हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।

 

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts